Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़&रायगढ़ में सरपंच पति ने पैसे के लेनदेन को लेकर सचिव को पीटा

0 26

रायगढ़.

तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम समकेरा निवासी रामफल राठिया ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत खुरूसलेंगा के सचिव हैं। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर करीबन साढ़े 3.30 बजे पंचायत भवन खुरूसलेंगा में मतदाता सूची का काम कर रहा था, उसी दरम्यान सरपंच पति जगन्नाथ राठिया पंच और उपसरपंच के साथ पंचायत भवन पास आये और प्राइमरी स्कूल अहाता निर्माण कार्य को दरवाजा लगाकर पूर्ण कर चुका हूं मेरा चेक बना दो बोला गया।

इस दौरान पीड़ित पंचायत सचिव ने उनसे कहा कि उक्त राशि का उसने ढाई वर्ष पहले ही भुगतान कर चुका है और किस मद से उन्हें पैसा देगा। इतने में जगन्नाथ राठिया गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखे प्लास्टिक की कुर्सी से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीड़ित पंचायत सचिव के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। इस घटना के बाद पीड़ित पंचायत सचिव ने सरपंच पति के खिलाफ तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  296, 351(2),115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!