सांभर के साथ कथित अमानवीय व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सहायक संचालक विनोद वर्मा निलंबित
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सख्त, जांच के बीच तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी
सांभर के साथ कथित अमानवीय व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सहायक संचालक विनोद वर्मा निलंबित
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सख्त, जांच के बीच तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी
नर्मदापुरम। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वन्यजीव (सांभर) के साथ कथित अस्वाभाविक व्यवहार सामने आने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक संचालक, इटारसी एवं प्रभारी अधीक्षक, बोरी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व विनोद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि उनका आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं असंवेदनशीलता का परिचायक है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सहायक संचालक कार्यालय, पिपरिया निर्धारित किया गया है तथा क्षेत्र संचालक की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।