Breaking News in Primes

कोरिया जिला के सोनहत पुलिस बड़ी सफलता, चोरी के समान सहित चोर गिरफ्तार

0 0

कोरिया जिला के सोनहत पुलिस बड़ी सफलता
चोरी के समान सहित चोर गिरफ्तार
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया जिले के थाना सोनहत के ग्राम कैलाशपुर में स्थित एक बंद घर तथा वनस्थली स्कूल से हुए सामानों की चोरी का पतासाजी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे तथा प्लास्टिक का कुर्सी, सिलेण्डर, गैस चूल्हा, पंखा, कूकर, कटोरी, गिलास, प्लेट,चम्मच बाल्टी, खाट पलंग और भगवान का मंदिर करीब 30000 रूपये का सामान बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओ पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।


दिनांक 30.04.2026 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कैलाशपुर का देवशरण राजवाड़े अपने घर में चुराया हुआ सामान रखा हुआ है। जो देवशरण राजवाड़े को तलब कर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी देवप्रताप के साथ मिलकर ग्राम कैलाशपुर के बंद पड़े वनस्थली स्कूल से छात्रो के सोने के डबल बेड पलंग चोरी करना स्वीकार किया तत्पश्चात तलाशी के दौरान घरेलू उपयोग के अन्य सामान मिलने पर उक्त सामानों के बारे में पूछताछ करने पर ग्राम कैलाशपुर के त्रिलोकी साहू के घर के बगल स्थित एक बंद पड़े हुए घर से लोहे तथा प्लास्टिक का कुर्सी, सिलेण्डर, गैस चूल्हा, कूकर, पंखा, कटोरी, गिलास, प्लेट,चम्मच बाल्टी, खाट, पलंग और भगवान का मंदिर इत्यादि सामग्री चोरी करना स्वीकार करने पर सामानो को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी देवशरण राजवाड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में निरीक्षक विनोद पासवान, प्र.आर. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. रमेश कुमार यादव, आर. पीटर एक्का, आर. विमल जायसवाल, सै सतीश पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!