Breaking News in Primes

कार्यवाहक निरीक्षक पदोन्नति की तैयारी, 134 उपनिरीक्षकों की उपयुक्तता सूची जारी

लंबित जांच और सेवा अभिलेखों की होगी समीक्षा

0 119

कार्यवाहक निरीक्षक पदोन्नति की तैयारी, 134 उपनिरीक्षकों की उपयुक्तता सूची जारी

 

लंबित जांच और सेवा अभिलेखों की होगी समीक्षा

 

भोपाल। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) मुख्यालय ने उपनिरीक्षक (जीडी) से निरीक्षक (जीडी) पद पर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने के लिए वर्ष-2026 की उपयुक्तता सूची जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत 1 जनवरी 2023 की वरिष्ठता सूची के आधार पर पात्र अधिकारियों का चयन किया गया है। सूची में विभिन्न बटालियनों में पदस्थ 134 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।

 

लंबित जांच और सेवा अभिलेखों की होगी समीक्षा

 

मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाइयों से निर्देशित किया है कि सूची में शामिल किसी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने की स्थिति तत्काल अवगत कराई जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बेसिक प्रशिक्षण संबंधी निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। प्रकाशित उपयुक्तता सूची 18 माह तक प्रभावशील रहेगी तथा अंतिम परीक्षण के बाद पात्र अधिकारियों को निरीक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार सौंपा जाएगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!