Breaking News in Primes

जनगणना व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट, नगर निगम में मचा हड़कंप

नगर निगम कर्मचारी पर आरोप, कर्मचारियों में नाराजगी

0 1

जनगणना व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट, नगर निगम में मचा हड़कंप

 

नगर निगम कर्मचारी पर आरोप, कर्मचारियों में नाराजगी

 

देखिए जांच और कार्रवाई की मांग तेज

 

सतना नगर निगम के जनगणना संबंधी व्हाट्सएप ग्रुप ‘Census Zone-1/2026’ में कथित तौर पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 8:55 बजे एक मोबाइल नंबर से लगातार कई आपत्तिजनक वीडियो साझा किए गए, जिससे ग्रुप से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

 

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

 

बताया जा रहा है कि ग्रुप का संचालन जोन क्रमांक-1 के इंजीनियर दीपक बागरी द्वारा किया जा रहा था। वहीं, आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान नगर निगम कर्मचारी चंद्रभान के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!