सीएम डॉ. मोहन यादव ने 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में भेजे 203.56 करोड़ रुपये
बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों का सम्मान सरकार का धर्म, अंत्योदय के संकल्प को कर रहे साकार : मुख्यमंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में भेजे 203.56 करोड़ रुपये
बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों का सम्मान सरकार का धर्म, अंत्योदय के संकल्प को कर रहे साकार : मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों, असहायों और समाज के कमजोर वर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है और पिछले 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने और ऋण चुकाने की अवधि को अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्णय की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के वरिष्ठजन, महिलाएं, दिव्यांगजन और अन्य हितग्राही वर्चुअली शामिल हुए।