Breaking News in Primes

शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया..शरबत(छबील) और चने का प्रसाद वितरित किया

0 20

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया..शरबत(छबील) और चने का प्रसाद वितरित किया.

धामनोद।सिखों के पांचवे गुरु गुरु श्रीअर्जुन देव जी का शहीद दिवस स्थानीय गुरुद्वारे में गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरु अर्जुन देव जी सिक्खों के पहले ऐसे गुरु थे जो शहीद हुए थे।इसी। परिपेक्ष्य में विगत 10 दिनों से गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब जी का पाठ स्थानीय संगत द्वारा किया जा रहा था।

सुबह पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन हुआ तत्पश्चात अरदास ज्ञानी रंजीत सिंघ ने की।जिसके बाद गुरुद्वारे के बाहर ठंडा शरबत (छबील) एवं चने का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर भरी गर्मी में शरबत स्थानीय समाज की संगत द्वारा सेवा कर के पिलाया गया। लोगों ने भी उमस वाली गर्मी में ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली।गौरतलब है कि गुरु अर्जुन देव जी को मुगलों द्वारा अत्यंत यातनाएं दी गई थी।

गर्म तवे पर बैठाने के बाद भी उनके मन में ठंडक थी।उसके बाद से ही उनके शहीद दिवस गुरपुरब पर गुरुद्वारो के बाहर सभी को ठंडा शरबत (छबील) पिलाई जाती है ताकि सबको शीतलता का एहसास हो और मन में ठंडक रहे। इस मौके सुरेश सिंह छाबड़ा,राजू सलूजा, सोनू गांधी, मोनू सलूजा, कपिल छाबड़ा,लवी छाबड़ा, इंदर पाल सिंह , कुणाल छाबड़ा,सरबजीत सिंह, अरबिंद पत्तरवाला,अवी पाल, मनीष टहेलरामानी, मनीष छाबड़ा,वीरू, यशी सलूजा,हर्ष सलूजा सहित सिख एवं सिंधी समाजजन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!