Breaking News in Primes

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अगुवाई

0 102

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अगुवाई

 

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में विशेष योग कार्यक द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश के प्रमुख जिलों में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सीहोर, चेतन्य काश्यप भोपाल, कुंवर विजय शाह इंदौर तथा प्रहलाद सिंह पटेल खंडवा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैतूल जिले में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मुख्य अतिथि रहेंगे। शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!