Breaking News in Primes

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल से बालाघाट तक बदली जिम्मेदारियां, युवा IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

0 141

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले

 

भोपाल से बालाघाट तक बदली जिम्मेदारियां, युवा IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

 

राज्य शासन का आदेश जारी, कई वनमंडलों में नए डीएफओ और उप वन संरक्षक नियुक्त

 

भोपाल, 23 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के 16 अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

जारी आदेश के तहत सिवनी (उत्पादन) वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्रेयस श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, भोपाल में उप वन संरक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं शिवपुरी के उप वनमंडल अधिकारी ए. प्रभंजन रेड्डी को देवास (उत्पादन) वनमंडल का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

 

राज्य शासन ने वर्ष 2022 बैच के कई युवा भारतीय वन सेवा अधिकारियों को वनमंडलाधिकारी एवं उप वन संरक्षक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। अंशुल तिवारी को रायसेन (उत्पादन), गुरलीन कौर को छिंदवाड़ा (उत्पादन), हितेश खंडेलवाल को सिवनी (उत्पादन) तथा समीर रंजन मिश्रा को दक्षिण बालाघाट (उत्पादन) वनमंडल का वनमंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल, इंदौर, झाबुआ, रतलाम, रीवा एवं बैतूल में भी नए वनमंडलाधिकारी पदस्थ किए गए हैं। दो अधिकारियों को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर उप वन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वन विभाग के अपर सचिव राजेश बाथम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह तबादला सूची वन विभाग में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न वनमंडलों में कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।

 

दैनिक प्राईम संदेश | विशेष रिपोर्ट

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 IFS अधिकारियों को मिली

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!