Breaking News in Primes

हरीश चौधरी की सहमति के बाद जीतू पटवारी का बड़ा फैसला, इंदौर में बदला नेता प्रतिपक्ष

चिंटू चौकसे दायित्व से मुक्त, सोनिला मिमरोट भाटिया को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

0 14

हरीश चौधरी की सहमति के बाद जीतू पटवारी का बड़ा फैसला, इंदौर में बदला नेता प्रतिपक्ष

 

चिंटू चौकसे दायित्व से मुक्त, सोनिला मिमरोट भाटिया को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

 

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन ने इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति और अनुमोदन के बाद जारी आदेश में श्री चिंतामणी (चिंटू) चौकसे को नेता प्रतिपक्ष के दायित्व से मुक्त करते हुए श्रीमती सोनिला मिमरोट भाटिया को नगर निगम इंदौर का नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

 

22 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस संगठन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सोनिला मिमरोट भाटिया को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

 

इस फैसले को इंदौर की कांग्रेस राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी नगरीय राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!