Breaking News in Primes

देश के केंद्र एवं राज्यो के हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटे

0 310

देश के केंद्र एवं राज्यो के हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटे

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

 

नवंबर 23 2023

 

रायसेन जिले से भी एवम भारत की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर देश भर के हजारों राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी एकत्रित हुए तथा जंतर मंतर पर धरना दिया जिसमें पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की गई भारत की अनेक राज्यों ने पुरानी पेंशन देने के लिए आदेश किए हैं कर्मचारियों को आस्वस्त किया है परंतु देश के संविधान के अंतर्गत राज्य की इकाइयों को अपने वित्तीय व्यय में बिना केंद्र की अनुमति के संशोधन करने का प्रावधान नहीं है जिसके कारण उन राज्यों में दी गई पेंशन भी आधी अधूरी हो गई जिसके तकनीकी कारणों से कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है और कर्मचारी ठगा जा रहा है भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब धारा 370 हटाई जा सकती है देश में राम मंदिर का निर्माण किया जा सकता है 35 ए में संशोधन किया सकता है तो पुरानी पेंशन भी लागू की जा सकती है और सरकार को कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जानी चाहिए जिसकी हम मांग करते हैं यदि पुरानी पेंशन लागू नहीं की जाती तो पूरे देश में बृहद मात्रा में आंदोलन किए जाएंगे राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा जी ने उद्बोधन में कहा कि अनेक सरकारों ने जो पुरानी पेंशन देने के आदेश दिए हैं जिसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान हैं वह विसंगति पूर्ण है उसमें अपनी पुरानी एनपीएस की राशि को जो की कर्मचारियों की वेतन में से कटोत्रा की गई उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है पेंशन पूरी तरीके से प्राप्त नहीं हो रही है साथ ही कर्मचारियों से ऑप्शन मांगे जा रहे हैं कि एनपीएस की राशि आपके आज तक कटी हुई है वह केंद्र सरकार से आप स्वयं लेकर के आएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की नहीं होगी अतः पेंशन के मामले में कर्मचारी ठगा जा रहा है सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के महामंत्री साधू सिंह जी ने अवगत कराया की भारतीय मजदूर संघ के इस कार्यक्रम को देखते हुए देश की वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण मय पंडया महामंत्री रविंद्र हिमते संगठन मंत्री वी सुरेंद्रम सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा जीएनसी के प्रभारी एमपी सिंह सह प्रभारी डिक्की सिंह रेलवे के प्रभारी अशोक शर्मा जीएनसी के महामंत्री साधू सिंह राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन डोगरा मुकेश सिंह संतोष सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल में चर्चा करेंगे धरना आंदोलन के मंच पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्य मय पंडया महामंत्री रविंद्र हिमते संगठन मंत्री वी सुरेंद्रम सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा जीएनसी प्रभारी एमपी सिंह परिसंघ के महामंत्री साधू सिंह डिक्की सिंह अशोक शर्मा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा उपस्थित रहे धरना की अध्यक्षता राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन डोगरा ने की आभार जीएनसी के महामंत्री साधू सिंह जी ने व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!