जिले में करोड़ों की ठगी का मामला…. प्रशासनिक लापरवाही उजागर
एंकर – रायसेन जिले में करोड़ों की ठगी का मामला अब सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। लोहा-सरिया सप्लायर पर 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस हाईकोर्ट के आदेशों को भी नजरअंदाज कर रही है? पीड़ित शक्कर फैक्ट्री मालिक अनिल रघुवंशी, जो जिले की सीमा पर अपनी फैक्ट्री का निर्माण करवा रहे थे अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय बरेली पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उन्हें हाईकोर्ट जबलपुर का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन 45 दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित किसान अनिल रघुवंशी का कहना है कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। वहीं, बरेली थाना प्रभारी केएस मुकाती पर हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।
VO – रायसेन जिले के अंतिम छोर, नेशनल हाईवे-45 पर स्थित करहैया कला गांव में रघुवंशी खांडसारी शुगर मिल का निर्माण कर रहे व्यापारी अनिल रघुवंशी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी सामने आई है।
छिंदवाड़ा की केजीएन इंटरप्राइजेस के संचालक रिजवान उर्फ इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने आधा माल सप्लाई कर बाकी की रकम हड़प ली। फर्जी बिल और बिल्टी के जरिए करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की गई।
VO – जानकारी के अनुसार, प्लांट निर्माण के लिए अनिल रघुवंशी ने पंजाब नेशनल बैंक, बरेली से 19 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। लोहे के भारी मटेरियल,एंगल, चैनल, आई-बीम और प्लेट की खरीद के लिए 700 से 750 टन माल का सौदा तय हुआ।

आरटीजीएस के माध्यम से कुल 4 करोड़ 55 लाख 44 हजार 432 रुपये सप्लायर के खातों में ट्रांसफर किए गए। लेकिन इसके बदले केवल 2 करोड़ 20 लाख 97 हजार 363 रुपये का ही माल मिला।
आरोप है कि शेष 2 करोड़ 34 लाख 47 हजार 69 रुपये का न तो माल पहुंचा और न ही राशि वापस की गई। सप्लायर द्वारा व्हाट्सएप पर फर्जी बिल और बिल्टी भेजकर विश्वास में लिया गया। बरेली
पुलिस जांच में भी यह सामने आया कि आरोपी ने पहले आंशिक सप्लाई कर भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम हड़प ली। मामले में अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शक्कर फेक्ट्री मालिक और काम वालो से 1,2,1
बाइट – कुँवर सिंह मुकाती एसडीओपी बरेली