Breaking News in Primes

अलवारा झील में बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या

0 41

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कई वर्षों से अलवारा झील में मछली शिकार का काम करता था मजदूर घटना के समय दो अन्य चौकीदार भी थे मौजूद

एक चौकीदार को पुलिस ने उठाया, दूसरा फरार मछली ठेकेदारों के बीच चल रहा था बड़ा विवाद

कौशांबी: महेवाघाट थाना क्षेत्र स्थित अलवारा झील में मछली शिकार की निगरानी कर रहे बिहारी मजदूर की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते कई महीनों से मछली के ठेकेदारों के बीच बड़ा विवाद चल रहा था मजदूर की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई है और मजदूर की मौत पर तमाम चर्चाएं हो रही हैं घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं

जानकारी के अनुसार बरमदीन पुत्र भइया लाल मूल रूप से मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी था और कई वर्षों से अलवारा झील में रहकर मछली शिकार का कार्य करता था। शुक्रवार रात वह अपने दो साथियों धर्मपाल और बवाली के साथ झील की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान बरमदीन को गोली मार दी गई,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी महेवाघाट थाना पुलिस फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी पूछताछ के लिए पुलिस ने चौकीदार धर्मपाल को हिरासत में ले लिया है,जबकि बवाली घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!