*सांसद विधायक ने 16.81 करोड रुपए लागत की दर्जन भर धौहनी विधानसभा के ग्रामीण सड़कों का किया भूमि पूजन*
*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के तहत सिकरा, टिकरी और सहिजनहां पंचायतों सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
सीधी। सीधी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धौहनी विधानसभा में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के साथ सीधी
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम सिकरा, टिकरी एवं सहिजनहां पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
तीनों पंचायतों में कुल 1,681.28 लाख रुपए यानी लगभग 16.81 करोड़ की लागत से 11 सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
धौनी विधानसभा क्षेत्र के मझौली उपखंड अंतर्गत दर्जन भर सड़
कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी का निरंतर विस्तार हो रहा है। ये सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण विकास, बेहतर सुविधाओं और समृद्धि के नए रास्ते खोलेंगी। इनके निर्माण से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहां है कि ग्रैंड और राज्य के सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के आवा गवन के लिए पहुंच मार्गों की लगातार सौगात दे रहे हैं। हमारे क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल विछ रहा है। सड़कों के निर्माण से एक और यहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है वही शिक्षा और रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
*इन ग्राम पंचायत में सड़कों का होगा निर्माण*
सिकरा पंचायत में 501.40 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के पैकेज क्रमांक MP41904 के अंतर्गत चार सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से सीधी–टिकरी रोड से हरिजन बस्ती (लोहझर),
सिकरा बुडान टोला रोड से देवाखिचार टोला, सिकरा बुडान टोला रोड से पश्चिम टोला,सिकरा रोड से बुडान टोला।
वही टिकरी पंचायत में 497.25 लाख रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का स्वीकृत चार सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से टिकरी–निंगरी रोड से डाला पीपर,अहिरान टोला रोड से पूर्व टोला, टिकरी–सरई मेन रोड से अहिरान टोला,. टिकरी–सरई–डाला पीपर रोड से बरबरहा। तथा

सहिजनहां पंचायत में 682.63 लाख रुपए लागत की स्वीकृत तीन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से पथरौला–खाम्ह घाटी रोड से चरकी पहाड़ी,पथरौला–खाम्ह घाटी रोड (PWD) से बगैहा (सहिजनहां), सहिजनहां रोड से बघिया टोला (सहिजनहां)का भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मड़वास के.के. मिश्रा,जिला महामंत्री चंद्रपाल उइके, वरिष्ठ नेता यू.के. श्रीवास्तव, फूलमती सिंह, दुर्गा यादव,चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं लोग शामिल रहे।