Breaking News in Primes

चांपा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

0 3

*चांपा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका*

*वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालकर जताया विरोध, विधायक व्यासकश्यप और जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल रहे शामिल*

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई*

चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा गुरुवार, 22 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के दूसरे चरण के तहत पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। थाना चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई पदयात्रा हमर चांपा चौक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार चांपा को सौंपा गया।

प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कथित ‘वोट चोरी’, विशेष गहन पुनरीक्षण

(एसआईआर) की प्रक्रिया, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने तथा निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली में बदलाव सहित विभिन्न मुद्दों पर आपत्ति जताई। पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि आज पूरा देश 12 सालों का हिसाब मांग रहा है वही देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता सभी ओर त्रस्त है। और वही वर्तमान की केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए वोट चोरी से भी बाज नहीं आ रही है। और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हम इसका पुरजोर विरोध करते है यही वजह है कि आज चांपा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारे द्वारा उनका पुतला दहन किया गया और कहा कि वक्त आ गया है कि आने वाले समय में सरकार भी बदलने वाली है जनता जागरूक हो चुकी है।

वही जिला कांग्रेस कमेटी के राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा जनता को छल रही है और जनता को बेवकूफ बनाने में लगी हुई है मगर देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। आने वाले समय में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

आगे अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गिर जा रही है इसी का ताजा उदाहरण है वोट चोरी इसी लिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारे द्वारा आज थाना चौक में हमर चांपा के पास पुतला दहन कर सरकार की गलत नीतियों को जनता को बताया गया है। यह आयोजन देश के हर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया गया है और जब तक ज्ञानेश कुमार अपना इस्तीफा नहीं दे देते और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई जाती तब तक यह आंदोलन किसी न किसी माध्य जारी रहेगा।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का वोट सुरक्षित रहना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रखने के लिए संबंधित संस्थाओं को जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी व्यवस्था का निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक व्यास कश्यप, नागेन्द्र गुप्ता, सुनील साधवानी, अनिल मोदी, गिरधारी यादव, तापस दत्ता, पुरुषोत्तम देवांगन, हरीश पांडे, राज अग्रवाल, पंकज शुक्ला, बहादुर यादव, सुरेश देवांगन, ललित देवांगन, पवन साहू, दुर्गा कुर्रे, रामेन्द्र देवांगन, अनिल रात्रे, राजेश साहू, विपिन देवांगन, गोविंद देवांगन, चंद्रकांत साहू, संतोष अनंत, राजू शर्मा, अंजुम अंसारी, रंजन कैवर्ट, परमेश्वर मिश्र, राजू मुर्तुजा, जितेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला नेत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मंडल, सेक्टर, बूथ और वार्ड स्तर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कांग्रेस ने मार्च के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मांगें दोहराईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!