Breaking News in Primes

पदयात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ता, उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

0 40

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: प्रयागराज में बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भरवारी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने और अराजकता की मानसिकता को समाप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अराजकता फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें जनता करारा जवाब देगी।पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!