Breaking News in Primes

धामनोद में ड्राइवर को कंपनी में बंधक बनाने का मामला,जैतापुर स्थित AGRISSE POLYVENTTURES कंपनी के नितिन गर्ग पर FIR दर्ज।

0 54

लोकेशन धामनोद

 

 

*धामनोद में ड्राइवर को कंपनी में बंधक बनाने का मामला,जैतापुर स्थित AGRISSE POLYVENTTURES कंपनी के नितिन गर्ग पर FIR दर्ज।*

 

*डैमेज माल का आरोप लगाकर ड्राइवर को गेट बंद कर किया बंद, फिर दी जान से मारने की धमकी – धामनोद थाने में केस दर्ज*

 

*धामनोद/// रिपोर्टर दिव्येश सिंघल*

 

धामनोद/// मामला मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाने का है, जहाँ दिनांक 02/11/2026 को FIR दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 127(2) , 296(b) और 351(3) के तहत दर्ज हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार, फरियादी दीपक पिता बालकिशन लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी भुवानी नगर इंदौर है, जो इंदौर के प्रगति लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर का कार्य करता है। फरियादी के अनुसार, घटना 01/11/2026 रविवार की रात 09:00 बजे से 11:30 बजे के बीच ग्राम जैतापुर स्थित AGRISSE POLYVENTTURES PVT LTD कंपनी की, जो धामनोद थाने में स्थित है।

 

घटना इस प्रकार है कि, फरियादी अपनी पिकअप वाहन क्रमांक MP09-BM-4850 में माल भरकर , जैतापुर कंपनी में डिलेवरी के लिए गया था। रात 09:00 बजे उक्त कंपनी के अंदर माल डिलीवरी करने के लिए पहुंच गया था कंपनी के अंदर पहुंचते ही गाड़ी में लोड माल , मजदूरों ने खाली कर दिया था। उसी दौरान कंपनी के वर्करों ने, माल चेक कर, नितिन गर्ग निवासी जैतापुरा धामनोद को फोन पर कहा कि, आया हुआ माल डैमेज है। इसके बाद नितिन गर्ग के कहने पर, कंपनी का गेट बंद कर , फरियादी को उसकी पिकअप सहित अंदर ही बंद कर दिया गया।

मौका पाकर रात 11:30 बजे वह अपनी पिकअप, कंपनी के अंदर ही छोड़कर किसी तरह बाहर निकल आया।

 

इसके बाद आरोपी नितिन गर्ग उसे धामनोद में मिला और माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए कहा कि जो माल तूने डेमेज किया है उसका पैसा भर दे वरना तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

 

इस पूरे मामले की शिकायत पर , धामनोद पुलिस ने, आरोपी नितिन गर्ग निवासी जैतापुर थाना धामनोद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!