Breaking News in Primes

रावण वध के बाद गूंजा ‘जय श्रीराम’ का जयघोष, भव्य रामदल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0 63

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, अधर्म पर धर्म की विजय का दिया संदेश

भरवारी/कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान श्रीराम के भव्य रामदल की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा नगर जय श्रीराम और ‘सियारामचंद्र की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। भव्य झांकियों और धार्मिक उल्लास ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया।

रामदल की शोभायात्रा हनुमंत निकेतन स्थित हनुमान मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। सजे-धजे रथों और आकर्षक झांकियों के साथ निकले रामदल का नेतृत्व बजरंगबली हनुमान जी की झांकी कर रही थी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। रामदल के दर्शन के लिए भरवारी नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

शोभायात्रा रामलीला मैदान करारी रोड पहुंची, जहां भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। रावण वध होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद विजय उत्सव के रूप में रामदल की शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने घरों और प्रतिष्ठानों से पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की झांकी का स्वागत किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में रामदल को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच शोभायात्रा में शामिल रहे। पूरा नगर दीपावली जैसे उत्सवी माहौल और रामभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी बाजार भरवारी की रामलीला वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष नगरवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागिता करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में व्यापारियों, नगरवासियों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहता है।

कमेटी पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक कैलाश चंद केसरवानी पूर्व चेयरमैन, संरक्षक संजय गुप्ता पूर्व विधायक, संरक्षक राजेंद्र केसरवानी, गोपाल सर्राफ, सिराथु विधायक पल्लवी पटेल, भोलेशंकर, चन्द्रबली पटेल,  गुलाम हुसैन, अध्यक्ष संतोष केसरवानी, संयोजक नीरज बनारसी, महामंत्री अमित वर्मा, रमेश चंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, गंगा प्रसाद केसरवानी पूर्व चेयरमैन, रमेश अग्रहरि, पीतांबरा लाल केशरवानी, राम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, प्रवेश कुमार केसरवानी,उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, सुशील केसरवानी, पार्षद शानू कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि तुषार केसरवानी, नीरज केसरवानी, राजा बाबू वर्मा, अनमोल केसरवानी, दंगल अध्यक्ष मोहित वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी ,अनिल यादव , रविंद्र कुमार उर्फ़ नितुल चौधरी , दीपू केसरवानी अजय सेठ, अरविन्द केसरवानी, इफ्तेखार अहमद सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

रामदल शोभायात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर भरवारी की धार्मिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था को जीवंत कर दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!