विधायक धौहनी के मुख्य अतिथि में खोला गया गीता ज्वेलर्स मझौली का लकी ड्रा।
प्रथम पल्सर मोटर साइकिल,द्वितीय फ्रिज, तृतीय एलईडी टीवी के साथ बांटे गए 25 सांत्वना उपहार ट्रॉली बैग।
सीधी/मझौली
मझौली क्षेत्र के जाने-माने सोने-चांदी के व्यवसाई गीता- मोहन सोनी जिन्होंने ब्लाक कालोनी मझौली में गीता ज्वेलर्स के नाम से सोने- चांदी के आभूषणों के शॉप संचालित कर रखे हैं जिनके द्वारा 18 -10- 2025 से 1-10-2026 तक 50000 रूपए से अधिक की खरीदी पर एक कूपन जारी किया गया। वर्ष भर में कुल 255 कूपन जारी किए गए थे जिसका लकी ड्रा विगत 1 नवंबर 2026 दिन रविवार को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एड. प्रवीण तिवारी के अध्यक्षता में समारोह पूर्वक संपन्न कराया गया। जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़वास केके मिश्रा, खड़ौरा राम सजीवन कचेर, शॉप संचालक के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामनरेश सोनी, मुरारीलाल सोनी,भतीजा आर्यन सोनी मंचाशीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ धन की देवी मां लक्ष्मी जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान शॉप संचालक मोहन सोनी के साथ उनकी धर्मपत्नी गीता सोनी, पुत्र हार्दिक सोनी, पुत्री आशी सोनी के द्वारा माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। तदुउपरांत अतिथियों तथा प्रतिभागियों के समक्ष डिब्बे में डाले गए कुल 255 कूपन में से प्रतिभागियों के साथ पहुंची छोटी बालिकाओं से कूपन निकाल प्रथम,द्वितीय, तृतीय उपहार विजेताओं के साथ 25 अन्य प्रतिभागियों को संतावना उपहार विधायक कुंवर सिंह टेकाम व अन्य तिथियों के हाथों प्रदान कराया गया।

उपहार विजेताओं में प्रथम उपहार पल्सर मोटर साइकिल प्रतिभागी रही साक्षी पिता मृगेंद्र सिंह गहरवार नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11, द्वितीय उपहार फ्रिज कृष्ण कुमार गुप्ता पथरौला, तृतीय उपहार एलईडी टीवी वनस्पति सिंह सीधी को प्रदान किया गया। वही सांत्वना उपहार प्राप्त करने वालों में निर्मला यादव चुवाही, प्रियम पांडे दडौर, पूजा जायसवाल डांगा, रामप्रसाद साहू पांड, संजय गुप्ता करवाही, ऋषि तिवारी चुवाही, रामनरेश रजक नौढिया, भैया लाल यादव दडौर, श्रवण द्विवेदी डांगा, गंगा प्रसाद बैस शंकरपुर, श्याम राइस ताला, राकेश गुप्ता चुवाही, राम कलेश साहू उमरिया, संतोष बैस ताला, राजू गुप्ता खड़ौरा, अशोक यादव ताला, सुरेंद्र सिंह मझौली, नैंनसी गुप्ता चुवाही,ऋषि तिवारी चुवाही, मांडवी बैस ताला, बाल्मिक यादव रुपईडोल, मांडवी बैस ताला, राम नित्र यादव चुवाही, श्रीनिवास खन्तरा आदि सामिल रहे जिन्हें संतावना उपहार के रुप में ट्रॉली बैग प्रदान किया गया, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार ज्ञापित गीता ज्वेलर्स मझौली के संचालक मोहन -गीता सोनी द्वारा किया गया।