News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
19 नवंबर को निकलेगा भव्य रामदल, 20 नवंबर को होगा भरत मिलाप
भरवारी/कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित रामलीला एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने लेखा-जोखा देखा और आगामी आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 19 नवंबर 2026 को नया बाजार भरवारी में भव्य श्रीराम दल शोभायात्रा निकालने तथा 20 नवंबर को भरत मिलाप का आयोजन करने की जानकारी दी गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नीतुल चौधरी ने बताया कि दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटेंगे। उन्होंने व्यापारियों एवं नगरवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

बैठक में कमेटी के संरक्षक कैलाश केशरवानी, संरक्षक, रमेश अग्रहरि व्यापारी नेता, संरक्षक प्रकाश चंद्र केशरवानी, अविनाश चंद्र केशरवानी, महामंत्री वेद प्रकाश उर्फ डैनी, कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी, विवेक गुप्ता, गौरव उर्फ मोनू, अजय, प्रेम नारायण, पंकज केशरवानी, सभासद शिवम केशरी, सभासद प्रकाश चंद्र केशरवानी, चंचल केशरवानी, अंकुर, विनोद केशरवानी, घनश्याम दास केशरवानी सियाराम, हिमांशु, वीरेंद्र, श्यामू,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।