Breaking News in Primes

चोरों ने छीन ली बेरोजगार युवक के परिवार के भरण पोषण का साधन। गोमती का ताला तोड नगदी सहित चोर उड़ा ले गए 15 से 20 हजार रुपए की सामग्री।

0 93

चोरों ने छीन ली बेरोजगार युवक के परिवार के भरण पोषण का साधन।

 

गोमती का ताला तोड नगदी सहित चोर उड़ा ले गए 15 से 20 हजार रुपए की सामग्री।

 

सीधी/मझौली

 

जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 8 निवासी बेरोजगार युवक रोहित पिता संतोष दाहिया वार्ड क्रमांक 9 नगर परिषद मझौली कोहरान तालाब के पास एक चाय,पान व अन्य सामग्री की गोमती रख

माता-पिता के साथ अपने तीन अन्य भाइयों का भरण पोषण करता था। जिसके गोमती का ताला एवं फाटक तोड चोर नगदी सहित लगभग 15 से 20 हजार रुपए की सामग्री व बर्तन उठा ले गए जिससे पीड़ित परिवार मे भरण पोषण का संकट आ गया है।

पीड़ित युवक द्वारा बताया गया कि मेरी तबीयत खराब थी इसलिए 18 जून को भाई राहुल गोमती खोला था जो रात 9 बजे के करीब बंद कर घर आ गया तबीयत खराब होने के कारण मैं भी गोमती में सोने नहीं जा पाया।19 जून 2026 को सुबह करीब 7 बजे जब गोमती खोलने पहुंचा तो देखा की गोमती के बगल में लगा फाटक जिसमें बड़ा सा ताला लगा था ताला सहित फाटक टूटा है गोमती खोल कर देखा तो पैसा रखने वाली संदूक जिसमें लगभग 1000 रूपए रहे होंगे, बर्तन सहित बिक्री के लिए रखी गई सामग्री गुटखा, कुरकुरे,टाफी,विस्कट इत्यादि लगभग 15 से 20 हजार रुपए की नगदी व सामग्री चोर निकाल लें गए है। जिसकी लिखित रिपोर्ट मेरे द्वारा मझौली में दी गई है मझौली पुलिस जांच विवेचना में जुटी हुई है। दैनिक भरण पोषण को लेकर परिवार जनों में परेशानी व समस्या निर्मित हो गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!