Breaking News in Primes

रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में करोड़ों के नोटों और गहनों से सजावट, धनतेरस से 5 दिन तक होंगे दर्शन

0 23

*रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में करोड़ों के नोटों और गहनों से सजावट, धनतेरस से 5 दिन तक होंगे दर्शन*

दीपावली के मौके पर रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर को नोट और आभूषणों से सजाया जाता है। इस बार भी सजावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। धनतेरस से 5 दिनों तक भक्तों को ये दर्शन होंगे।

ratlam

दीपावली का त्यौहार नजदीक है और घरों से लेकर प्रतिष्ठानों और मंदिरों तक तैयारी का दौर चल रहा है। सभी जगह सजावट और रंग रोगन किया जा रहा है। कुछ जगह ऐसी भी है, जहां दिवाली के मौके पर विशेष परंपराएं निभाई जाती है। रतलाम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर भी ऐसा ही स्थान है।शहर में मौजूद इस मंदिर को भक्तों की आस्था का केंद्र माना जाता है। माणकचौक स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में हर साल करोड़ों रुपए की नोटों और आभूषणों से सजावट की जाती है। यहां पर श्रद्धालु सजावट के नोट और कीमती आभूषण जमा करवाते हैं। दीपावली के बाद इन्हें भक्तों को वापस लौटा दिया जाता है।

*मंदिर में होगी भव्य सजावट*

 

 

आमतौर पर मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। लेकिन रतलाम का यह मंदिर करोड़ों रुपए के नोटों और सोने चांदी के जेवरों से सजता है। शरद पूर्णिमा से ही यहां नोटों की गड्डियां और आभूषण जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया था। बता दें कि धनतेरस से श्रद्धालुओं को यहां इस खास सजावट के साथ माता के दर्शन करने का मौका मिलेगा। 5 दिनों तक इस सजावट के दर्शन होंगे उसके बाद इन्हें वापस निकाल कर श्रद्धालुओं को उनके रुपए और आभूषण प्रसाद स्वरूप वापस कर दिए जाएंगे।

 

*24 घंटे होगी निगरानी*

महालक्ष्मी मंदिर में करोड़ों रुपए की सजावट होती है इसलिए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिसर में चार सुरक्षा गार्ड 8 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहने वाले हैं। इसके अलावा 24 घंटे निगरानी करने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। प्रशासन की नजर पूरी तरह से इंतजाम पर बनी हुई है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में अच्छी तरह से दर्शन करवाए जा सकें।

 

*क्या है मान्यता*

 

महालक्ष्मी मंदिर में की जाने वाली इस सजावट के लिए केवल शहर या प्रदेश ही नहीं बल्कि चेन्नई, मैसूर, कोलकाता, पुणे, गोवा सहित देश के कई राज्यों और शहरों से श्रद्धालु रतलाम पहुंचते हैं। यह भक्त मंदिर पहुंचकर सजावट के लिए राशि जमा करवाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक इस धन को माता का आशीर्वाद मानकर घर और प्रतिष्ठान की तिजोरी में रखा जाता है। इससे हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। अब तक 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां राशि जमा करने आ चुके हैं।

“ *`*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*“`*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!