Breaking News in Primes

जन आक्रोश महिला विरोध प्रदर्शन में भरवारी की सड़कों पर गूंजी नारी शक्ति की हुंकार

0 50

News By- नितिन केसरवानी

दल महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटकाते रहे हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी- कविता पासी

कौशाम्बी/भरवारी: नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में रविवार को नगर पालिका परिषद भरवारी का स्थानीय कस्बा ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला अधिकार के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी व नगर अध्यक्ष कविता पासी नेतृत्व में हजारों महिलाओं का हुजूम जोनल कार्यालय से रेलवे फाटक होते हुए बस स्टॉप से वापस मेहता रोड जोनल कार्यालय तक उमड़ पड़ा।

मेहता रोड स्थित वीरांगना दुर्गा भाभी सभागार नगर अध्यक्ष कविता पासी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘जन-आक्रोश महिला विरोध प्रदर्शन’ में सैकड़ों महिलाओं के साथ सम्मिलित होकर सपा-कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। जो दल महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटकाते रहे हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। जब-जब देश की आधी आबादी को उनका हक देने की बात आई, सपा और कांग्रेस ने सदन से लेकर सड़क तक केवल बाधाएं उत्पन्न कीं। ‘महिला आरक्षण बिल’ को ठंडे बस्ते में डालना और उसके मार्ग में रोड़े अटकाना इन दलों की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी ने कहा कि हर कदम पर महिलाओं का हुजूम साफ संदेश दे रहा था- आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों पर कोई समझौता नहीं, कोई चुप्पी नहीं, कोई माफी नहीं। सुबह 10 बजे तेज धूप प्रारंभ होते ही पदयात्रा शुरू हुई लेकिन महिलाओं का आक्रोश उससे कहीं अधिक धधक रहा था। हाथों में विपक्ष की राजनीति की निंदा करते हुए स्लोगन लिखी हुईं तख्तियां और ‘बहन- बेटियों का अपमान-नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, महिला अधिकारों पर वार-सपा-कांग्रेस जिम्मेदार, कांग्रेस का हाथ-नारी शक्ति के खिलाफ वही नगर अध्यक्ष कविता पासी द्वारा नारी के सम्मान में-हम है मैदान में’ नारी सम्मान की झूठी कहानी सपा कांग्रेस की आदत पुरानी,नारी शक्ति के साथ सपा कांग्रेस का धोखा 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास होने से रोका जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ पद यात्रा में शामिल महिलाओं की यह पदयात्रा विपक्ष की कायरता और राजनीतिक स्वार्थ को बेनकाब करती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान ज्योति गुप्ता, प्रीति कौशल,मधु कौशल,अनीता केसरवानी, माधुरी मोदनवाल, भाजपा जिलामहामंत्री राकेश पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मौर्या, सभासद सुरेन्द्र कुमार, नामित सभासद शिवम केशरी, प्रकाश चंद्र केसरवानी, जितेंद्र मिश्रा आदि नगर के लोग रहे शामिल।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!