Breaking News in Primes

जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड निर्माण की मांग तेज*

0 61

*जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड निर्माण की मांग तेज*

 

जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी के बीच शहर के ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने पहल शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 के विधायक व्यास कश्यप ने पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा को पत्र लिखकर नगर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों के पास शेड (छाया शेड) निर्माण कराने की मांग की है।

 

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद रहने या लंबा इंतजार होने के कारण लोगों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी लंबे समय से ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड लगाने की मांग की जा रही है, ताकि धूप और गर्मी से राहत मिल सके।

 

विधायक ने पत्र में आग्रह किया है कि नगर के सभी प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर शीघ्र शेड निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को आवागमन के दौरान सुविधा मिल सके और गर्मी से बचाव हो सके।

 

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!