Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएँ, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को किया गोल्डेन कार्ड प्रदान

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

अधिकारियों को—“छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द योजनाओं से जोड़ें”—जिलाधिकारी का निर्देश

कौशाम्बी: गाँव की समस्या, गाँव में समाधान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने आज ग्राम फतेहपुर सहाबपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला, आवास सहित अन्य विभागीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कई मामलों में पात्र लोगों के छूटे होने पर उन्होंने अधिकारियों को समस्त पात्र लाभार्थियों को तुरंत योजनाओं से लाभान्वित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड हेतु कैंप लगाने का आदेश

जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में विशेष कैंप लगाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाए जाएँ। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं पात्र लोगों को गोल्डेन कार्ड प्रदान भी किए।

किसानों और महिलाओं को दिया प्रेरक संदेश

किसानों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपना धान केवल क्रय केंद्रों पर ही बेचें और पराली न जलाएँ।
उसी दौरान उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैक

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, पुस्तक वितरण और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक समय से आते हैं और बेहतर शिक्षण देते हैं।
गांव के निकट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं पर भी जानकारी ली गई, जिस पर ग्रामीणों ने संतोषजनक स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलने की बात कही।

वित्त आयोग और स्वच्छता कार्यों का सत्यापन

जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से कराए गए विकास कार्यों के सत्यापन का निर्देश दिया।
साथ ही सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कराया, जिसमें साफ-सफाई और क्रियाशीलता संतोषजनक पाई गई।
इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई—वेतन रोका जाएगा

चौपाल के दौरान विद्युत चायल के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के आदेश जारी कर कठोर रुख दिखाया।

नलकूप, बिजली और जल जीवन मिशन की समस्याएँ उठीं

ग्रामवासियों ने सूचना दी कि नलकूप कई दिनों से खराब है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप को तुरंत मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
गाँव में बिजली की कई शिकायतें मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी को आदेश दिया गया कि विशेष कैंप लगाकर सभी विद्युत शिकायतों का निराकरण कराया जाए।

जल जीवन मिशन के संबंध में सहायक अभियंता जल निगम ने बताया कि गांव में कनेक्शन का कार्य किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 जनवरी 2026 तक 100% कनेक्शन का कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!