Breaking News in Primes

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, “संतुलन, संपर्क और समन्वय” राह पर विश्वकर्मा महापंचायत **

0 59

लोकेशन धामनोद

*श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, “संतुलन, संपर्क और समन्वय” राह पर विश्वकर्मा महापंचायत **

समाज के राजनीतिक और आर्थिक उत्थान पर बल देंगे – प्रेमनारायण विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष

सामाजिक विकास के हर संभव प्रयास करेंगे – प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा

भोपाल। विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने अपनी जंबो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 1 संगठन महामंत्री, 1 सह संगठन महामंत्री, 17 उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 20 मंत्री, 1 सचिव, 1 सह सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी तथा 1 सह मीडिया प्रभारी समेत 1 कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में सामाजिक विकास हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संतुलन संपर्क और समन्वय की राह पर चलते हुए पूरे प्रदेश में सामाजिक विकास पर सतत प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले – राजनीतिक और आर्थिक उत्थान प्राथमिकता*

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा (पूर्व अध्यक्ष विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्वयं को हर चुनौती से जूझने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि संघ और भाजपा में दीर्घ अनुभव रखने वाले परमानंद विश्वकर्मा के संगठन कौशल से मध्यप्रदेश में सामाजिक उत्थान के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा सामाजिक बंधुओं की राजनीतिक भागीदारी पर काम करना प्रदेश संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!