Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने ग्राम कैमा में जाकर आई.जी.आर.एस. के तहत् प्राप्त शिकायत के निस्तारण की स्थिति का किया सत्यापन

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों के साथ आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ तथा शिकायतकर्ता की उपस्थिति में आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-60000250115293 के निस्तारण की स्थिति का सत्यापन किया।
शिकायतकर्ता मेवालाल पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम कैमा के द्वारा गाटा संख्या-160 पर हो रहे,अवैध अतिक्रमण हो रूकवाने के सन्बन्ध में शिकायत की थी। प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच तहसीलदार से करायी गयी। जांचोपरांत पाया गया कि ग्राम कैमा की गाटा संख्या-160 रकबा 0.211 हे0 कई खातो में विभक्त है। गाटा संख्या 160 मि. रकबा 0.108 हे0 शिवबली व गाटा संख्या 160 मि. रकबा 0.091हे0 मेवालाल आदि व गाटा संख्या 160 मि. रकबा 0.012 हे0 शकुन्तला देवी पत्त्नी जमुना प्रसाद के नाम संक्रमणीय भूमिधर भूमि दर्ज है। गाटा संख्या 160 मि. रकबा 0.012 हे0 राजस्व अभिलेख में बंजर के खाते की भूमि है। बंजर के खाते की भूमि पर इंटरलांकिग व काली सड़क बनी हुई है व गाटा संख्या 160 के काश्तकार अपनी भूमि पर काबिज है। आवेदक अपने अंश की भूमि पर काबिज व दाखिल है। चूँकि विवादित गाटा संख्या 160 पर काली सडक बनी होने के कारण खतौनी में दर्ज सभी सहखातेदारो को उनके रकबे पर कब्जा नही मिल सकता है। विपक्षी के द्वारा जो निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह अपने बैनामे की भूमि पर निर्माण कर रहा है।
आई.जी.आर.एस निस्तारण की स्थिति ठीक पाई गई, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!