Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला स्थल सुलेम सराय का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

0 48

News By-नितिन केसरवानी

साफ-सफाई, सड़क, नालियों की मरम्मत, प्रकाश, जर्जर विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने सहित अन्य व्यवस्थायें समय से पूरा कराये जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने नगर आयुक्त श्री साई तेजा एवं डीसीपी नगर श्री अभिषेक भारती के साथ सुलेम सराय में लगने वाले दधिकांदों मेला के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गुरुवार को सुलेम सराय दधिकांदों मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला स्थल पर बैठक कर अपेक्षित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली l जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला स्थल का  अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमणकर वहां पर मेले के आयोजन से सम्बंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय दधिकांदों मेला समिति के सदस्यों द्वारा मार्ग पर जर्जर विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, सड़क व नालियों की मरम्मत, प्रकाश व शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने एवं विद्युत के लाइट पोलो में तारों के जोड़ को व्यवस्थित कराने के लिए कहा , जिसपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उक्त सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को गलियों की साफ-सफाई, शौचालय, पीने के पानी, प्रकाश, स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, चूना छिड़काव, खुली हुई नालियों को ढकने सहित अन्य कार्यों को समय से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत के ढीले लटकते तारों को तत्काल व्यवस्थित कराये जाने व मेले के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को टूटी सड़कों की मरम्मत व अन्य व्यवस्थायें समय से पूरा कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आयोजन समिति से मेला आयोजन के समय डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग के समय ध्वनि को निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने सुलेम सराय दधिकांदों मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ सुलेम सराय में मेला स्थल पर तिरंगा पद यात्रा में भी सम्मिलित हुए और लोंगो को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए अपील की l इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र , अपर नगर आयुक्त श्री दीपेन्द्र यादव, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री अनिमेश वर्मा सहित मेला समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!