Breaking News in Primes

सड़क हादसे में चार लोगों ने गंवाई जान, बारात से लौट रहे दो चचेरी भाईयों और दंपति की मौत

0 66

नितिन केसरवानी

*मिर्जापुर ।* राजगढ़ थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर सोमवार की रात को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। क्षेत्र के इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।

रात में बरात से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई सेमरी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। रात भर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े रहे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनावल गरेरी निवासी सूर्या पाल (42) अनी पत्नी नलनी देवी (40) के साथ बाइक से सोमवार की रात को ददरा बाजार आए थे। दोनों घर वापस जाते समय इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों का पैर टूट गया।

दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी न ले जाकर सोनभद्र अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात में दोनों की मौत हो गई।

दूसरी घटना क्षेत्र के सेमरी मोड़ के पास हुई। सोनभद्र के घोरावल पेड़े गांव निवासी विष्णु (18) अपने चचेरी भाई सुरेंद्र (19) के साथ चुनार थाना क्षेत्र में किसी बरात में शामिल होने गया था। बरात से दोनों सोमवार की रात को बाइक से घर के लिए रवाना हो गए।

रास्ते में सेमरी मोड़ के पास दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए। रात भर दोनों वहीं पड़े रहे। उनको समय पर उपचार नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने दोनों को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!