Breaking News in Primes

सपा के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाराणसी पुलिस ने पकड़ा

0 72

नितिन केसरवानी

*प्रयागराज।* समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव को जार्जटाउन स्थित उनके आवास से वाराणसी पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पूर्व एमएलसी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चल रहा है।
बताया जाता है कि कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जार्जटाउन थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वाराणसी पुलिस आई थी। पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। उन्हें गिरफ्तार कर वाराणसी पुलिस अपने साथ ले गई है।

अखिलेश यादव के करीबी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव हुए गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाराणसी पुलिस ने की गिरफ्तारी प्रयागराज शहर के जॉर्ज टाउन इलाके में स्थित आवास पर छापेमारी कर की गिरफ्तारी वासुदेव यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज था।

विजिलेंस ने कराया था मुकदमा

इस मामले में वाराणसी की अदालत ने पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव को तलब किया था कई बार समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी हुआ था इस गैर जमानती वारंट के आधार पर वाराणसी पुलिस ने आज प्रयागराज में छापेमारी की है

वासुदेव यादव पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है वह यूपी बोर्ड के सचिव और यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। यूपी में साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद 12 सितंबर को वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हुए थे। वासुदेव यादव की बेटी निधि यादव समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता हैं वासुदेव यादव को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था आरोप था कि यादव परिवार का करीबी होने की वजह से समाजवादी पार्टी की सरकारों में उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती थी वासुदेव यादव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी चल रहा था प्रयागराज के डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने भी सपा नेता और पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उनके मुताबिक गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस ने की है और प्रयागराज पुलिस ने सिर्फ सहयोग किया है वासुदेव यादव की गिरफ्तारी के बाद परिवार और पार्टी के नेताओं ने साधी चुप्पी। परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!