Breaking News in Primes

क्या आबकारी विभाग पर बैतूल कलेक्टर करेंगे बड़ी कार्यवाही ? 

0 523

क्या आबकारी विभाग पर बैतूल कलेक्टर करेंगे बड़ी कार्यवाही ? 

 

बैतूल जिलें में आबकारी विभाग के अधिकारी ही बन गए शराब माफिया ?

 

आखिर क्यों चुप्पी साधे है आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ?

ठेकेदार की मनमानी से  अपना काउंटर छोड़ गांव गांव गाड़ी से भिजवा रहे है शराब पुलिस मौन ?

मनीष कुमार 9407299343

 

भोपाल / बैतूल । ऐसा पहली बार देखने में आया कि एक शराब दुकान पर अधिकारी के रहते हुए अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री की जा रही है और न तो बिल, न ही नियम कानून, क्या सरकारी सिस्टम है आखिर इतने हौसले कैसे बुलंद हो जाते है आबकारी विभाग के जिनको न जिला कलेक्टर का डर न ही आम आदमी का सिर्फ ठेकेदार को लाखों का फायदा पहुंचने के लिए किसी ही हद तक गुजर जाते है । क्या फायदा है होता है अधिकारियों को इससे ? जिलें में आबकारी विभाग कुंभकर्णी नीद में सोया हुआ है क्योंकि इनके संरक्षण में गांव, गली मोहल्लों में बिक रही अवैध शराब पर अधिकारी चुप है, वही अधिकृत दुकान पर अधिक दर पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है जिसका उदाहरण आप वीडियो फोटो में साफ देख सकते है । क्या बैतूल जिलें में आबकारी अधिकारी अपने निचले अधिकारी, कर्मचारी पर कार्यवाही करने से डर रहे है आखिर क्यों नही पूछा जा रहा है अधिकारी से की कैसे आपके सामने अवैध बिक्री की जा रही है और आप मूक दर्शक बन कर देख रहे है । नियम कानून सिर्फ आप जनता के लिए है क्योंकि ठेकेदार को तो आबकारी विभाग का संरक्षण प्राप्त है तभी तो ठेकेदार अधिक मूल्य पर शराब बेच रहे है और गांव गली मोहल्लों में अवैध शराब बिक रही है वही अधिकारी सिर्फ महुआ लासुन पर कार्यवाही कर वाहवाही लूट रहे है ।

 

भैसदेही, सारनी, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, आमला, मुलताई,खेड़ीसावलीगढ में गांव गांव बिक रही शराब 

 

दरअसल मामला बैतूल जिले में बिक रही अवैध शराब का है जहां आबकारी विभाग ने अपने आशीर्वाद से मनमाने दाम पर शराब बेचने का गोरखधंधा शराब माफियाओं को दे दिया है। जी हां आपको बता दे की बैतूल जिले की सारनी, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, आमला, भैसदेही समेत अन्य स्थानों पर महंगे दामों में शराब बेची जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण आपको वायरल वीडियो में देखने को मिला होगा, वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की कैसे आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सामने खड़े होकर महंगे दामों में शराब बेची जा रही है। वही गांव में गाड़ियों से भरकर आदिवासी क्षेत्र में शराब परोसी जा रही है यदि आबकारी विभाग को दिखाई नहीं देता है तो प्राईम संदेश के संवादाताओं से संपर्क करें गाड़ी नंबर और गांव गली मोहल्लों की जानकारी दे दी जायेगी की कैसे और कब कब शराब को गाड़ियों में भरकर गांव गांव बेची जा रही है वही कार्यवाही के लिए विभाग महुआ लहसुन पकड़कर वाहवाही लूटने में लगा है ।

 

क्या कहना है – 

बैतूल जिला कलेक्टर को कॉल किया गया था परंतु नेटवर्क की वजह से बात नही हो पाई कल कार्यालय में जा कर वर्जन लिया जायेगा और वीडियो पर बाइट ली जाएगी । 

 

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, बैतूल जिला कलेक्टर

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!