Breaking News in Primes

हलफली नाला बरबसपुर लोहारी में रपटा/स्टापडेम निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग। 

0 123

हेडलाइन

हलफली नाला बरबसपुर लोहारी में रपटा/स्टापडेम निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग।

 

ग्राम पंचायत बरबसपुर का हलफलि नदी जो की लोहारी की सीमा से लगा हुआ है नदी के दोनो ओर दोनो ग्राम पंचायत के किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि है जो वर्ष के 8 माह असिंचित बंजर पड़ी रहती है जिसका लाभ किसानों को नही मिल पा रहा है वही दूसरी ओर नदी के उस पार एक बस्ती है जहा कोरवा पण्डो जैसी जनजाति भी निवास रत है बरसात के मौसम में नदी उफान पर रहती है है जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है स्थानीय ग्रामीण पगडंडियों के सहारे खेत मेड से होते हुए बरबसपुर पहुंचते है जहा बच्चो को इन मौसमों में स्कूल जाने मेंभारि दिक्कतों का सामना करना पड़ ताहै तो वही बीमार व्यक्ति को स्वास्थ केंद्र पहुचने के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वही एक और सरकार किसानों को समृद्ध किसान खुशहाल किसान की बात करती हैऔरधरातल पर किसानों के खेतों मैं अभी भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है एक ओर जहां बांध और नहर के समिप की जमीनों में कुछ ही किसानों को इसका लाभ मिल रहा है वही एक बहुत बड़ी संख्या में किसानों की हजारों एकड़ भूमि असिंचित पड़ी हुई है जहां किसान रवि की फसलों के लाभ से वंचित है ईसी को देखते हुए बरबसपुर के किसानों ने हलफली नाला बरबसपुर लोहारी में रापटास्टाफ डेम की मांग किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!