*🔴 अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का हल्ला बोल!*
*🚨 नीमच में नारकोटिक्स कार्यालय का सैकड़ों किसानों ने किया घेराव*
*शेरिल रश्मि साल्वी*
*9630191205*
(आल इंडिया पत्रकार एकता संघ जिलाध्यक्ष मन्दसौर)
नीमच। अफीम नीति 2026-27 के विरोध में मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसानों ने संयुक्त रूप से नीमच में रैली निकालकर नारकोटिक्स विभाग के कार्यालय का घेराव किया। किसान नेता श्यामलाल जोगचंद के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसानों ने अफीम नीति में संशोधन कर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।

*किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—*
🔹 मॉर्फिन सीमा में संशोधन: किसानों का कहना है कि मॉर्फिन उत्पादन की निर्धारित सीमा 4.2 से बढ़ाकर 4.4 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर किए जाने से किसानों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।
🔹 पुराने पट्टों की बहाली: वर्ष 1997-98 से काटे गए सभी पात्र किसानों के अफीम पट्टे बहाल किए जाएं तथा नए पात्र किसानों को लाइसेंस जारी किए जाएं।
🔹 सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग: किसानों ने बढ़ती लागत को देखते हुए अफीम का सरकारी खरीद मूल्य 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम करने की मांग उठाई।
🔹 प्राकृतिक आपदा में राहत: ओलावृष्टि एवं खराब मौसम से प्रभावित अफीम फसल का उचित आकलन कर किसानों को नीति में राहत दी जाए।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से अफीम नीति 2026-27 में आवश्यक संशोधन कर पुराने एवं नए पात्र किसानों को राहत देने की मांग की।

📢 किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।
📍 नीमच | मध्यप्रदेश
*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*