Breaking News in Primes

तीन अपहृताओ की हुई दस्तयावी,60 फरार वारंटियों की हुई गिरफ्तारी।

0 317

तीन अपहृताओ की हुई दस्तयावी,60 फरार वारंटियों की हुई गिरफ्तारी।

 

अनवरत जारी है सीधी पुलिस का दस्तयाबी व गिरफ्तारी अभियान।

 

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं संबंधित अनुभाग के अनुविभागीयअधिकारियो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग नाबालिग अपहृताओ को दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द किया गया।मध्य प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओ व बच्चों के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा जिले भर में अपहृत बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु दस्तयावी अभियान चलाया जाकर निर्देशित किया गया है जिसके तरताम्य में टीम द्वारा तीन अलग अलग अपहृताओ को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।18 जुलाई 2824 को चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन में उपस्थित आकर इस आशय कि रिपोर्ट लेख कराई गई कि 15 जुलाई से उनकी नाबालिक लड़किया घर से गायब है जो आस पड़ोस नाते रिस्तेदारी सभी जगह पता किये फिर भी कही नही मिली लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति हमारी नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादियों कि रिपोर्ट पर चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन मे धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना एवं पता तलाश पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़कियों जानकारी हेतु मे फोटो एवं नाम पता सभी जगह प्रेषित किया गया जिसके आधार पर फरीदाबाद जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन फरीदाबाद पर संदेह के आधार पर नाबालिग लड़कियों को संदेह के आधार पर बैठाया गया तथा पूछतांछ की गई जो पूछतांछ में बताई की खाने कमाने के लिये मेरठ जा रहे थे लेकिन जानकारी न होने के कारण ट्रैन से यहां तक आ गये। नाबालिगो की जानकारी फरीदाबाद जीआरपी द्वारा सीधी पुलिस को दी गई जो पिपराव चौकी प्रभारी तत्काल रवाना होकर 24 घंटे के भीतर दिनांक 20 जुलाई 2024 को फ़रीदाबाद हरियाणा से अपहृताओ को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।वही 6 जुलाई 2024 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर इस आशय कि रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी 17 वर्ष क़ी नाबालिक लड़की 5 जुलाई 2024 को घर से बिना बताये कही चली गयी है आस पास नाते रिस्तेदारी पता किया जो कही नही मिली लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 137(2) भारतीय न्याय सहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना व पता मे लिया गया दौरान पता तलाश अपहृता की जानकारी सूरत गुजरात में होना पाई गई जो थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर सूरत गुजरात रवाना किया गया जो टीम द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2024 को दस्तयाब किया जाकर वैधानिक कार्यवाही क़ी गई।

 

*60 फरार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी*

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी द्वारा पूर्व से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी। अभियान स्तर पर कार्यवाही करते हुये विगत दिनों के दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 10 स्थाई वारंट एवं 50 गिरफ्तारी वारंट कुल 60 वारंट तमिल किए गए हैं। साथ ही 21 गुण्डा बदमाश एवं 18 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर हिदायत दी गई।

उपरोक्त जानकारी प्रेस रिपोर्ट जारी कर सीधी पुलिस द्वारा दी गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!