Breaking News in Primes

शिविर में पहुंच संभागायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्या, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

0 3

शिविर में पहुंच संभागायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्या, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

*जनविश्वास अभियान आम जनता व शासन-प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल – विधायक*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

जिले के विकासखंड कुसमी की ग्राम पंचायत पोड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित की गई ।
जहां धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। शिविर में रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह पहुंच विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आम नागरिकों की समस्या सुन निराकरण के निर्देश दिए।

संबोधन में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आम जनता और शासन-प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने चाहिए।

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कार्यवाही की निर्देश*
सीएम हेल्पलाइन में लंबित 22 आवेदनों की मौके पर संभागआयुक्त रीवा के द्वारा समीक्षा की गई। जहां समय पर कार्यवाही नहीं करने पर डीएम नागरिक आपूर्ति निगम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक के स्वत्वों के भुगतान में लापरवाही पर संबंधित डीडीओ के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं आरबीसी 6(4) के प्रकरणों में राहत राशि के अंतरण में विलंब पर संबंधित अधिकारियों को 3 नवंबर तक बिल प्रस्तुत कर जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
इसके अतिरिक्त शिविर में प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर पात्रतानुसार निराकरण किया गया। बसंती गुप्ता एवं सुभागिया की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि 30 नवंबर को फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आज प्राप्त आवेदनों सहित लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर भी लगाया गया। जहां संभागायुक्त ने सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छता कर्मी सीताराम बंसल को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वॉश ऑन द व्हील के माध्यम से क्षेत्र की
शासकीय संस्थाओं में सफाई कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। संभागायुक्त ने उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

*लोगों को विकृत किया गया हित लाभ*
शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पोड़ी की अनीता नामदेव, नीलम नामदेव, राजीव नामदेव, काशी केवट एवं हरमंगल सिंह, नवानगर के लाल बहादुर, मेढ़की के शिवराज यादव, कोटा की छोखिया बाई एवं तेजभान साहू, करौटी के रामप्रकाश साकेत तथा लुरघुटी नंबर-1 के भगवत सिंह को रजिस्ट्री वितरित किए गए। चित्रवती स्व सहायता समूह कोटा एवं शंकर स्व सहायता समूह नागपोखर को 1 लाख 50 हजार रुपए का सीसीएल ऋण तथा महिपाल सिंह कुन्दौर को स्प्रेयर यंत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को केसीसी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र तथा आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

*प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरुस्कृत*

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की निबंध प्रतियोगिता में चंदन साहू प्रथम, सपना साहू द्वितीय एवं नयन गुप्ता तृतीय रहे। मेरे सपनों का भारत अभियान की चित्रकला प्रतियोगिता में विक्रम गुप्ता प्रथम एवं सहसिल पनिका द्वितीय रहे। संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में संजू यादव ने प्रथम तथा निशी पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया साहू, 800 मीटर दौड़ में राहुल रजक एवं गोला फेंक में अंजली गुप्ता प्रथम रहीं।

*इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद, उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना टी, एसडीएम सागर जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, पौड़ी मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह सहित विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!