Breaking News in Primes

मालिक की चिता तक निभाई वफ़ादारी, डॉगी ने भी तोड़ा दम

बैतूल में इंसान और बेजुबान के अटूट रिश्ते ने नम कर दीं आंखें

0 10

मालिक की चिता तक निभाई वफ़ादारी, डॉगी ने भी तोड़ा दम

 

बैतूल में इंसान और बेजुबान के अटूट रिश्ते ने नम कर दीं आंखें

 

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसान और बेजुबान के अटूट प्रेम और वफ़ादारी की मार्मिक कहानी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप जैन के पालतू डॉगी ने करीब 15 वर्षों तक उनका साथ निभाया। मालिक के निधन के बाद वह गहरे सदमे में था और अंतिम यात्रा के दौरान पूरी श्रद्धा के साथ अर्थी के पीछे-पीछे चलता रहा।

 

बताया जाता है कि अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर डॉगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने भी वहीं अंतिम सांस ले ली। इस भावुक घटना के बाद परिजनों ने मालिक और उसके सबसे वफ़ादार साथी का अंतिम संस्कार साथ किया। इस दृश्य को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच्ची वफ़ादारी और निस्वार्थ प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, और बेजुबान भी अपने मालिक के प्रति अटूट निष्ठा निभाने में पीछे नहीं रहते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!