Breaking News in Primes

मतगणनाकर्मी जिम्मेदारी से करें मतगणना का कार्य- जिला निर्वाचन अधिकारी 

0 172

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

मतगणनाकर्मी जिम्मेदारी से करें मतगणना का कार्य- जिला निर्वाचन अधिकारी

 

4 जून होने वाली मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

 

प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी मतगणना

 

शहडोल 3 जून 2024- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत 4 जून 2024 को संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज शहडोल मे होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर ने मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा है कि मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 4 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य हेतु टेबिलों की संख्या बढाई गई है जिसमें विधानसभा जैतपुर व जयसिंहनगर हेतु 16-16 टेबिल एवं ब्यौहारी विधानसभा हेतु 21 टेबिलें लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा जैतपुर की मतगणना 20 राउण्ड व जयसिंहनगर की मतगणना 19 राउण्ड में पूर्ण होगी एवं ब्यौहारी विधानसभा की मतगणना 17 राउण्ड में पूर्ण कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश सिर्फ पास धारियों को प्रवेश दिया जाएगा, मतगणना परिसर में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। जिसमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात होंगे तथा मतगणना परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर ने बताया कि गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पंखे, कूलर, पेयजल जैसी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!