*नागपुर चौकी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर*
दैनिक प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ अजीमुद्दीन अंसारी
*नागपुर |* आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज नागपुर पुलिस चौकी (चौकी) परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी सुनील तिवारी द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जनपद सदस्यों, जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्थानीय अधिवक्ताओं, पत्रकारों, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डीजे एवं लाउडस्पीकर के नियमों का पालन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे।
*बैठक के प्रमुख निर्णय एवं सुझाव:*
– *डीजे पर नियंत्रण:* सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाएगा।
– *यातायात व्यवस्था:* भीड़-भाड़ वाले पंडालों के पास स्वयंसेवकों की तैनाती और पुलिस का सहयोग रहेगा।
– *सुरक्षा:* असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
– *सौहार्द:* सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे और सहयोग से पर्व मनाने का संकल्प लिया।

स्थानीय वरिष्ठ नागरिक बी एल कुर्रे नागपुर के द्वारा साप्ताहिक बाजार नागपुर में सक्रिय जगह पर हर्रा रोड पर बाजार लगता है बाजार के दिन बाजार के समय भीड़ कुछ ज्यादा रहता है लगभग 5 बजे से लेकर 7 बजे तक चार चक्का वाहनों का आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की क्योंकि भीड भाड़ रहता है और कभी भी हादसा अनहोनी हो सकता है इसलिए दो ढाई घंटा बाजार के समय पुलिस की मौजूदगी और रास्ता को डाइवर्ट करने का मांग किया गया जिसको नागपुर चौकी प्रभारी ने तुरंत स्वीकार किया और पुलिस मौजूदगी और बेरिकेट लगाने का आश्वासन दिया और बरबसपुर साप्ताहिक बाजार में आए दिन बाइक चोरी या चोरी की घटना होते रहता है उस पर भी निगरानी रखने का आश्वासन पुलिस चौकी प्रभारी ने दिया
चौकी प्रभारी ने कहा कि “दुर्गा पूजा आस्था और शक्ति का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मना सके। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन सभी को नियमों का पालन करना होगा।”

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। उपस्थित लोगो मे राम कृपाल सिंह AS I मुमताज़ खान शैलेन्द्र सिंह asi संजय पांडे ललित यादव राजेश साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष जमुना पांडे संजय राय धनेश्वर राय सुभाष राय अधिवक्ता प्रेमलाल प्रजापति मालती सिंह सरपंच शारदा सरपंच सुरेंद्र अग्रवाल भगवान सिंह लाला केशरवानी कृष्णा राय BDC शाहनवाज़ कॉपी संख्या मे इस्थानीय जन उपस्तिथ थे।