Breaking News in Primes

रोटरी क्लब धामनोद द्वारा भव्य गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये

0 2

लोकेशन धामनोद

 

 

रोटरी क्लब धामनोद द्वारा भव्य गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर को

 

प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये

 

धामनोद। नवरात्रि के पावन पर्व पर रोटरी क्लब धामनोद द्वारा भव्य गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न गरबा टीमें अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना करेंगी। आयोजन को लेकर क्लब द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

 

कार्यक्रम संयोजक संजय पंवार एवं क्लब अध्यक्ष राधेश्याम धाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि गरबा प्रतियोगिता 22 अक्टूबर, गुरुवार की रात्रि को माँ अंबिका देवी मंदिर परिसर, बहुचरा धाम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

 

विजेता टीमों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

 

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये एकता ग्रुप एवं डीपीएस ग्रुप की ओर से प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये श्री आदिशक्ति ग्रुप की ओर से दिया जाएगा, जबकि तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये राकेश पटेल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष की ओर से प्रदान किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त सभी विजेता टीमों को मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष सेवक चौधरी की ओर से ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

 

गरबा टीमों से भाग लेने की अपील

 

रोटरी क्लब धामनोद द्वारा प्रतियोगिता को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने गरबा टीमों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी हेतु संजय पाटीदार एवं विकास पटेल से संपर्क किया जा सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!