Breaking News in Primes

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, एसडीम ने सुनी लोगों की समस्या। 

0 55

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, एसडीम ने सुनी लोगों की समस्या।

 

सीधी/मझौली

 

माह के प्रत्येक मंगलवार को खंड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई मझौली उपखंड में जनपद पंचायत मझौली प्रांगण स्थित प्रज्ञा भवन में आयोजित की गई जहां एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री सुरभि श्रीवास्तव लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समुचित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को आवेदन पत्र प्रदान करते हुए दिए।

बताते चले कि जनसुनवाई में लोगों की उपस्थित शुन्य स्तर पर पहुंच चुकी थी लेकिन नवागत ऊर्जावान एसडीम के पदस्थापन पर पुनः लोगों की उम्मीदें जगती देखी जा रहे हैं जहां दूर दराज लगभग 50 किलोमीटर दूर तक के लोग अपनी समस्या सुनने पहुंच रहे हैं। जिस उम्मीद से लोग यहां पहुंच रहे हैं उतनी ही सादगी और संतुष्टिजनक निष्पक्षता के साथ एसडीएम द्वारा समस्याओं का संतोष जनक निराकरण किया जाना देखा जा रहा है। भले ही चाहे उनके पक्ष में निराकरण ना होता हो पर उनको संतुष्ट कर दिया जाता है जिससे लोग बिना निराशा के निराकरण को स्वीकार करते देखे जा रहे हैं। देखा यह भी जा रहा है कि भले ही लोगों की संख्या बड़ी हो पर अभी भी अधिकांश विभागों के अधिकारी -कर्मचारी अभी भी पूर्व की भांति जनसुनवाई से दूरी बनाए देखे जा रहे हैं अब देखना होगा इनके खिलाफ एसडीम कब एक्शन लेते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!