Breaking News in Primes

हाथी महोत्सव का हुआ समापन, बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए सांसद।काम पर लौटे बापू ,साम्भवी,भरत, चित्रा।

0 21

हाथी महोत्सव का हुआ समापन, बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए सांसद।काम पर लौटे बापू ,साम्भवी,भरत, चित्रा।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

संजय टाइगर रिजर्व सीधी के वन परिक्षेत्र दुबरी के खैरी झील हाथी कैंप में 9 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम व सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के उपस्थिति में शुभारंभ हुए हाथी महोत्सव कैंप का समापन समारोह पूर्वक आज 14 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली प्रवीण तिवारी, पूर्व नगर परिषद मझौली अध्यक्ष पार्षद लवकेश सिंह गहरवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रावेन्द्र उरमालिया, अंजय सिंह छोटू,युवा मोर्चा मझौली के महामंत्री आकाश सिंह चंदेल, भाजपा व्यापारी संघ मझौली के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चंदेल मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश भगवान के रूप ने पूजे जाने वाले गजानन

बापू ,शांभवी ,भरत व चित्रा को नहला धुला फूलों की माला पहना सजाया जाकर पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान गन्ने व रोटियों के साथ हाथियों को केला, सेव अनार,नाशपाती इत्यादि फलों का भोग लगाया गया।तद उपरांत अतिथियों का स्वागत सम्मान वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह के वन स्टाफ के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उपसंचालक राजेश खन्ना टी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संजय टाइगर रिजर्व सीधी में वर्ष 2019 से हाथी महोत्सव मनाया जा रहा है। यह हाथी महोत्सव सितंबर एवं अक्टूबर माह में आयोजित किया जाता है। यह महाउत्सव 5 से 7 दिन तक चलता है इस दौरान वर्ष भर गस्ती एवं ट्रैकिंग में लगे हाथियों को आराम दिया जाता है तथा नहला धुला तेल मालिश कर पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष यह हाथी महोत्सव 9 अक्टूबर से शुभारंभ हुआ था आज 14 अक्टूबर को समापन किया गया। 6 दिन चले इस हाथी महोत्सव में संजय टाइगर रिजर्व सीधी अंतर्गत दुबरी रेंज में तैनात चार हाथियों बापू, शांभवी, भरत, चित्रा की सेवा एवं पूजा अर्चना की गई जो आज से पुनः अपने कार्य पर वापस जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीधी सांसद राजेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि इस तरह का कार्यक्रम काफी सराहनीय एवं प्रेरणादायक होते है हम देख रहे हैं कि हमारा टाइगर रिजर्व क्षेत्र दिनों दिन प्रगति कर रहा है।जो पर्यावरण संरक्षण के साथ जिले की आर्थिक स्थिति सुधार रहा है। अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा गया कि यहां लोगों की उपस्थिति यह बताती है कि हमारे टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी लग्नशीलता तथा सामंजस्य से कार्य कर रहे हैं। वही कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही दुबरी पूर्वी क्षेत्र की बीट गॉर्ड सुश्री शिवांगी द्विवेदी को उनके सुंनियोजित ढंग से मंच संचालन की सराहन मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनों द्वारा करते देखे गया।कार्यक्रम के समापन उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में पहुंचे महिला ,पुरुष , बच्चों को पत्तल की पतली में परोस कर रुचिकर भोज कराया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!