Breaking News in Primes

पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा एवं गाली गलौज के वायरल ऑडियो पर बघेली कलाकार यूट्यूब के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा।

0 78

पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा एवं गाली गलौज के वायरल ऑडियो पर बघेली कलाकार यूट्यूब के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा।

दर्जन पर पत्रकारों ने मझौली प्रभारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप जांच कार्यवाही की रखीं मांग।

सीधी/मझौली

बघेली कलाकार यूट्यूबर अविनाश तिवारी द्वारा विंध्य क्षेत्र के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा एवं गाली गलौज किए जाने का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर विंध्य भर के पत्रकारों ने युटूबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रीवा में एफ आईआर दर्ज होने के बाद अब अन्य ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार भी लाम बंद होने लगें हैं।आज 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को सीधी जिले के मझौली ब्लाक के पत्रकारों द्वारा प्रभारी थाना प्रभारी मझौली अरूण सिंह को ज्ञापन पत्र सौंप जांच कार्यवाही की मांग किए है।

सौंपे गए ज्ञापन पत्र में लेख किया गया है कि दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से आडियो यूट्यूब चैनल एवं सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में अविनाश तिवारी निवासी ग्राम खजुरी, तहसील गोपद बनास जिला सीधी द्वारा विंध्य क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को अपमानजनक भाषा में गाली देना सुनाई दे रहा है। (जिसकी पुष्टि अपना समाचार पत्र नहीं करता) किंतु 2–3 दिनों से तेजी के साथ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन संबंधित जन द्वारा किसी तरह से वायरल वीडियो पर कोई आपत्ति दर्ज ना कराया जाना कहीं ना कहीं यह साबित करता है कि संबंधित जन का ही ऑडियो होगा।
यूट्यूबर के इस कृत्य से पत्रकारों के सम्मान एवं भावना को ठेस पहुंची है। साथ ही यह कृत्य जानबूझकर सुर्खियां बटोरने व सांप्रदायिक भावना भड़काने की नियत से किया जाना प्रतीत होता है, जो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351, 352(B) एवं आईटी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।
पत्रकारों ने मांग की है कि ज्ञापन में अंकित बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए अविनाश तिवारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच एवं कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसा कृत्य उसके व अन्य किसी व्यक्ति द्वारा न किया जाए।


ज्ञापन सौंपने वाले पत्रकारों में राम भूषण तिवारी,राजकुमार तिवारी, संजय सिंह,अरविंद सिंह, जय सिंह (पंकज),अपिल कुमार सिंह (रोहित), शैलेंद्र दाहिया, राघवेंद्र द्विवेदी,राहुल नापित,पंकज सिंह सोनू , रामेश्वर द्विवेदी,आदि पत्रकार सामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!