👉*ब्रेकिंग न्यूज़:* *जिला एमसीबी के घुटरा क्षेत्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! दैनिक प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (एमसीबी): जिला एमसीबी* के घुटरा और आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, घुटरा क्षेत्र में ‘पटेल’ नाम का व्यक्ति सक्रिय है, जो अवैध गांजा तस्करी के काले कारोबार का मुख्य संचालन कर रहा है।
सूत्रों का दावा है कि यह अवैध नेटवर्क केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कई अन्य इलाकों से जुड़े हुए हैं।

👉*सक्रिय क्षेत्र:* घुटरा के अलावा बेलबहरा, पिपरिया, कठौतिया, बिहारपुर, कछोड़ और मनेन्द्रगढ़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में गांजे की भारी खेप सप्लाई की जा रही है।