Breaking News in Primes

शनि जयंती:शहर के शनिदेव भगवान के मंदिरों में तेल और तिल अर्पण करने उमड़ेगी भक्तों की भीड़

0 208

शनि जयंती:शहर के शनिदेव भगवान के मंदिरों में तेल और तिल अर्पण करने उमड़ेगी भक्तों की भीड़

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

रायसेन।भगवान शनि की जयंती गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में असीम श्रद्धा भक्ति के माहौल में मनाई जाएगी।शहर के शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ पूजन आरती के लिए उमड़ेगी ।

भाग्य के विधाता हैं भगवान शनि देवता

नौ ग्रह शनिदेव मन्दिर रायसेन के पुजारी पंडित राजू जोशी,ज्योतिषाचार्य पं. ओमप्रकाश शुक्ला सौजना ने बताया कि शनिदेव को भाग्य विधाता और न्याय का देवता माना जाता हैं। शनिदेव की पूजा से सभी तरह के अनिष्ठ खत्म हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है, इसलिए अमावस्या पर तीर्थ स्नान, जाप और व्रत करने से ऋण और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कड़वा तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा और नीला पुष्प भी अर्पित करते हैं। इस दौरान शनि के पौराणिक मंत्र की एक माला का जाप करने से लाभ मिलता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या का रहेगा संयोग…..

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनिदेव कई कष्टों का भी निवारण करते हैं। इस बार शनि जयंती 6 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही इसी दिन वट सावित्री का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में इन विशेष तिथियों का एक साथ पड़ना बेहद ही शुभ संयोग माना जा रहा है।

शनिदेव जयंती पर श्रीराम लीला ग्राउंड स्थितनव ग्रह शनिदेव मंदिर दशहरे मैदान मेंस्थित मंदिर रायसेन पूजा-अर्चना व शनि देव को तेल अर्पण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!