Breaking News in Primes

लिटिल ब्लॉसम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता ने मोहा मन

0 2

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी: लिटिल ब्लॉसम इंग्लिश स्कूल, भरवारी में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता और वॉल डेकोरेशन जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी और मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं। वहीं, सुंदर वॉल डेकोरेशन के माध्यम से विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सजा दिया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम एवं माता सीता का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत रहा। सभी ने मिलकर उनका स्वागत किया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, परंपराओं, प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस रैंसा केसरवानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस सफल आयोजन में शिक्षिकाओं शशि, सनीता, शालिनी, सबीना, समृद्धि, सुप्रिया, शोभा, अंजलि, आयुषी, नीलम, पूर्वी, विभूति, रीना एवं अनामिका का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
लिटिल ब्लॉसम इंग्लिश स्कूल परिवार ने सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!