Breaking News in Primes

हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हमारी प्राथमिकता : कविता पासी

0 3

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर स्थित वार्ड 11 के चक चमरूपुर में सोमवार को आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के माध्यम से नगर अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न वार्डो से आये हुए सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उनकी प्रत्येक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर निस्तारण किया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने जनता दर्शन में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सदैव यह प्रयास रहता है कि सभी की हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करना हमारी प्राथमिकता है।जन-समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके।

आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है।समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर जनहित के अधिकतर मामलों को मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया एवं शेष समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जनता को आश्वस्त किया। इस दौरान आवास नाली, सड़क निर्माण, गृहकर, जलकल कर सहित समस्याओं के समाधान के लिए लोगो ने शिकायत दर्ज कराई थी।ब्रांड एंबेसेडर रोशनी देवी, रेखा देवी,हरि राम मौर्या, श्याम लाल, अयोध्या पाल सहित विभिन्न वार्डो से आए लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!