Breaking News in Primes

जन-सुविधा को समर्पित एक और कदम

0 31

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का सोमवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वार्ड नंबर 8 लियाकत अली नगर (रोही) में स्थानीय नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु नवनिर्मित ट्यूबवेल एवं निर्माणाधीन पम्प हाउस परियोजना के शुरू होने से अब पूरे वार्ड में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।वार्ड 2 राजा सुहेलदेव नगर के परसरा चौराहा पर सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर बताया कि प्रमुख चौराहे पर सुलभ शौचालय बन जाने से अब यहा से गुजरने वाले राहगीरों,मुसाफिरों और स्थानीय नागरिकों को एक बड़ी बुनियादी सुविधा मिलेगी। स्वच्छता और जन-हित के प्रति हमारा संकल्प निरंतर जारी है।वार्ड नंबर 17 संत सरजूदास नगर (निकट पुलिस चौकी भरवारी) में चल रहे निर्माणाधीन आरसीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर (बालकमऊ) में जल निकासी को सुदृढ़ करने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य व बच्चों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र और यूरिनल टायलेट के निर्माण कार्य एवं वार्ड के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए तालाब के किनारे आरसीसी सड़क और मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि हमारा लक्ष्य हर वार्ड को आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!