Breaking News in Primes

कौशाम्बी: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर हुई लूट की घटना से संबंधित अभियुक्त के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली लूट का माल बरामद

0 101

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: थाना मंझनपुर क्षेत्र में दिनांक 17अगस्त को सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा को गोली मारकर हुई लूट की घटना से संबंधित अभियुक्त के साथ हुई पुलिस की हुई मुठभेड़, जिसमें बदमाश के पैर में लगी गोली। वही जांच के दौरान युवक के पास से व्यापारी से लूटा गया ज्वैलरी का समान हुआ बरामद।

घायल बदमाश का नाम हिमांशु यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ताजपुर सगरा थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष है।
पुलिस व अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर जिले पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी जांच में जुटे।
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिये कराया गया भर्ती।

थाना मंझनपुर अन्तर्गत पैंसा रोड पर थाना मंझनपुर पुलिस व sog टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में हिमांशु पुत्र सुरेश यादव निवासी ताजपुर सगरा थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार करते हुए ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

अवगत कराना है कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 17.8.25 को सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा को गोली मारकर घायल करते हुये उसका आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था।प्रारंभिक पूछताछ में घायल अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम बताये गये है जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गयी है। इसके द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिन पहले इसने अपने साथियों के साथ प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, पिस्टल, कारतूस व लुटे गए चांदी के आभूषण (लगभग 2 किलोग्राम 650 ग्राम)

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!