Breaking News in Primes

सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन–आज शारदा मंगलम जांजगीर में

0 397

जांजगीर-चांपा

 

सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन–आज शारदा मंगलम जांजगीर में

 

प्रदेश भर से विवाह योग्य युवक युवती पहुंचेंगे,,,,

 

सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति जांजगीर चांपा व शक्ति जिला के तत्वाधान में 4 फरवरी दिन रविवार समय 11:00 बजे से शारदा मंगलम जांजगीर में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनामी समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है । मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों अपने परिजन के साथ सम्मेलन स्थल में पहुंचकर पंजीयन के पश्चात अपना परिचय देंगे अग्रिम पंजीयन सभी विकासखण्ड एवं जिला पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम दिवस भी पंजीयन कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा। सम्मेलन में विधवा विदुर परित्यकता व तलाकशुदा प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं। परिचय सम्मेलन से विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच पर लाकर समय व खर्च की बचत करते हुए योग्य मनचाहा भावी जीवनसाथी चुनने तथा ताम झाम व फिजूल खर्ची से परे हटकर आदर्श विवाह को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोग लगे हुए हैं जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष उतित भारद्वाज कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखराम मधुकर मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे , उपाध्यक्ष ठाकुर राम मनहर सचिव सुखदेव खुटे उपाध्यक्ष धनीराम बंजारे अधिवक्ता ठाकुर राम मनोहर श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य सह मीडिया प्रभारी अनिल अजगले चंद्रकांत रात्रे भूपेंद्र लहरे डॉ चंद्रशेखर खरे डॉ दिलीप बर्मन मोहर सिंह, सुरज मिरी, गेंद राम मनहर अधि मोतीलाल कुर्रे ,दिनेश मिरी ,घसीयाराम बंजारे अशोक बघेल डॉ जगदीश बंजारे प्रो जी आर पाटले, कामेश्वर धैर्य केडी ,कुमार गौरव मिरी, अधि एस के बघेल विजय लहरे परमानंद जाटवर उत्तम पाटले अधिवक्ता लक्ष्मी लहरे पालेश्वर मंडलोई विजय मनहर अधिवक्ता महारथी बघेल एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के लोग लगे हुए हैं और परिचय सम्मेलन में जगतगुरु ,सांसद, विधायक ,समाज के प्रमुख लोग, जनप्रतिनिधि, बुद्धजीवी ,अधिकारी, कर्मचारी आशीर्वचन के लिए आएंगे। अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक युवती प्रतिभागी बनने की अपील के साथ उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!