Breaking News in Primes

आगामी त्योहारों को लेकर धामनोद थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

0 81

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

आगामी त्योहारों को लेकर धामनोद थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

 

धामनोद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को धामनोद पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी मोनिका सिंह थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे नायब तहसीलदार राजेश भिड़े सीएमओ माया मंडलोई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था, डाइवर्ट मार्ग, विद्युत व्यवस्था एवं नगर सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नगर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखने, आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!